आज़मगढ़: बिना मान्यता लिए बीएड की कक्षा चलाने पर बनकट स्थित इशमती महिला महाविद्यालय समेत 4 महाविद्यालयों पर ₹3-₹3 लाख का जुर्माना
आजमगढ़ में बिना मान्यता लिए बीएड की कक्षाएं चलाने और निर्धारित से अधिक सीटों पर प्रवेश लेने के मामले में महराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध चार महाविद्यालयों पर शिकंजा कसा गया है। इन पर तीन-तीन लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ बीएड की मान्यता रद्द कर दी गई। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को दूसरे महाविद्यालयों में समायोजित करा दिया गया है।