आज़मगढ़: सरदारपुर में 4पहियावाहन की चपेट में आकर घायल हुए पैदल जारहे ईंटभट्ठा मजदूर की इलाज के दौरान मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम
मुबारकपुर थाना के सरदारपुर में सड़क हादसे में पैदल जा रहा अधेड़ घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 50वर्षीय काशी मौर्य निवासी गांव ओदरा थाना सिधारी 16अप्रैल को दिन में 11बजे रामदरश के भट्ठे पर काम करने जा रहा था। सरदारपुर थाना मुबारकपुर में रोड क्रास करते समय 4पहिया वाहन से टक्कर होने से काशी घायल हो गए थे। सिधारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।