आज़मगढ़: जौनपुर निवासी 3 पशुतस्करों की गिरफ्तारी के मामले में SPसिटी ने आपराधिक मामलों का खुलासा कर आगे की कार्रवाई की दी जानकारी
आजमगढ़ शहर कोतवाली के हरैया पुल के पास से शुक्रवार को पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। तीनों पशु तस्कर जौनपुर जनपद के निवासी हैं। मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने शुक्रवार की शाम को कार्यालय पर बताया कि तीनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। सलमान के ऊपर 8 मुकदमे दर्ज हैं। मोहम्मद अकरम पर 7 मुकदमे हैं। जबकि आदिल के ऊपर 6 मकदमे हैं।