आज़मगढ़: कोल्हूखोर में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों का नाम दीपक और गोविंद है। दोनों घायल युवकों को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार सड़क हादसा कोल्हुखोर में ही हुआ। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक सवार वाले भी घायल हुए। लेकिन वह कहां गए इसकी जानकारी नहीं हुई।