कुलपहाड़: बेलाताल में बारदाना संकट पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार
मंडलायुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को समाधान दिवस के बाद जैतपुर सीएचसी और गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों ने बारदाना न होने से खरीद प्रभावित होने की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त ने सहायक निबंधक सहकारिता व विपणन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।