मुरैना नगर: विहिप-बजरंग दल ने मौलाना मदनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली थाने में थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
विहिप और बजरंग दल ने मौलाना महमूद अरशद मदनी के कथित भड़काऊ और विभाजनकारी बयान के विरोध में आज मंगलवार शाम कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अमित भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने आरोप लगाया कि यह बयान समाज में तनाव बढ़ाने वाला है और कानून के दायरे में कार्रवाई की मांग की। दोनों संगठनों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की।