मटिहानी: खान निरीक्षक पर खनन माफिया ने की गाली-गलौज और दुर्व्यवहार, मटिहानी थाने में मामला दर्ज
खान निरीक्षक आदित्य कुमार ने खनन माफियाओं पर गाली गलौज करने एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मटिहानी थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाया है. यह जानकारी सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली. दर्ज करवाए गए प्राथमिकी में बताया गया है कि खान निरीक्षक आदित्य कुमार को सूचना मिली थी की मटिहानी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बखड्डा गांव के बहियार में मिट्टी कटाई हो रहा है.