बड़ौत: कोतवाली बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 गाड़ियों में 51 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब सहित 2 तस्कर किए गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 12, 2024 बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 51 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गई है तथा तस्करी में प्रयुक्त 2 गाड़ी भी बरामद की गई हैं। आरोपी रोहित सहरावत व कमल सहरावत संभालखा जनपद पानीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।