बिसौली: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के माध्यम से बिसौली एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | May 20, 2026 भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी बिसौली को बुधवार को 1 बजे करीब ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। संगठन के तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही गई।