कोचिंग में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, परिजनों के सामने टीचर की चप्पलों से पिटाई
छात्रा ने छेड़खानी के आरोप में टीचर को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल कुशीनगर के सेवरही कस्बे में एक कोचिंग सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाने वाला शिक्षक छात्रा से पढ़ाई के दौरान और बाद में छेड़खानी करता था। छात्रा ने जब इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो वे कोचिंग सेंटर पहुंचे। इसके बाद छात्रा और परिजनों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में शिक्षक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला सेवरही थाना क्षेत्र का है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है। पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की पुष्टि होगी। #Kushinagar #Sevarhi #ViralVideo #CoachingCenter #Teacher Harassment UttarPradesh BreakingNews CrimeNews HindiNew
Bisauli, Budaun | Jul 28, 2026