बिसौली तहसील में अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक, एसडीएम ने संभाला मोर्चा
चकरोड पर कब्जे की शिकायत को लेकर एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान अभद्रता को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम न्यायिक और एसडीएम प्रशासन मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद विवाद को शांत कराया गया और स्थिति सामान्य हो गई।
#जनमहिमान्यूज़ #बिसौली #बदायूं #तहसीलबिसौली #अधिवक्ता #नायबतहसीलदार #एसडीएम #धरनाप्रदर्शन #चकरोडविवाद #Bisauli #Badaun #BadaunNews #UPNews #BreakingNews #JanMahimaNews #Advocates #TehsilNews #UttarPradesh - Bisauli News
बिसौली तहसील में अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक, एसडीएम ने संभाला मोर्चा
चकरोड पर कब्जे की शिकायत को लेकर एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान अभद्रता को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम न्यायिक और एसडीएम प्रशासन मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद विवाद को शांत कराया गया और स्थिति सामान्य हो गई।
#जनमहिमान्यूज़ #बिसौली #बदायूं #तहसीलबिसौली #अधिवक्ता #नायबतहसीलदार #एसडीएम #धरनाप्रदर्शन #चकरोडविवाद #Bisauli #Badaun #BadaunNews #UPNews #BreakingNews #JanMahimaNews #Advocates #TehsilNews #UttarPradesh