करोड़ों की साइबर ठगी के पीछे बड़ा नेटवर्क, 13 आरोपी गिरफ्तार! CBI अधिकारी बनकर ₹1.24 करोड़ की ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस लगातार साइबर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। साइबर थाना सेंट्रल ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में फर्जी फर्म, बैंक खाते और विदेश में बैठे साइबर ठगों से कनेक्शन सामने आया है।