जहानाबाद: राजाबाजार स्थित कुरियर कंपनी में स्टाफ के साथ किए गए मारपीट मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही जांच ।
रविवार को जहानाबाद के राजाबाजार स्थित कुरियर कंपनी में घुसकर कुछ युवकों ने कंपनी के स्टाफ के साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की थी जिसके बाद घायल स्टाफ सुधीर कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया गया था। वहीं इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है और वही वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है ।