जहानाबाद: मखदुमपुर स्टेशन के समीप रहने वाला एक परिवार अपने बेज़ुबान बच्चे की तलाश में भटक रहा दर दर, 10 दिनों से लापता है बच्चा ।
जहानाबाद के मखदुमपुर का रहने वाला एक परिवार अपने बेजुबान बच्चे की तलाश में पिछले 10 दिनों से दर-दर भटक रहा है। लेकिन उनके बच्चे को कोई आता पता नहीं मिल पा रहा है। परिजनों ने बताया कि वह मखदुमपुर स्टेशन के पास रहते हैं और उनका बच्चा जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष थी, बोलने में वह असमर्थ है और पिछले 10 दिनों से अपने घर से लापता है ।