जहानाबाद: देश की गद्दी से मोदी को उतारने के बाद ही हम लोग मनाएंगे असल होली : मीडिया से बात करते हुए सदर विधायक सुदय यादव
जहानाबाद सदर विधायक सुदय यादव ने मीडिया कर्मियों से होली के दौरान बात करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम लोग असल होली तो उसी दिन मनाएंगे, जब देश की गद्दी से मोदी जी को उतार फेकेंगे। उन्होंने आगे ये भी कहा की हमारी पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी हम लोग उन्हें पूर्ण समर्थन करेंगे और अपने क्षेत्र से जीता कर दिल्ली भेजेंगे ।