सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के हसऊपुर गांव में दबंग दंपति ने महिला के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज हुआ
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के हसऊपुर गांव में मामूली विवाद के चलते दबंग दंपति ने गांव की ही एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। तथा महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।