जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक 20 वर्षीय युवती ने विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।