सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी अंतर्गत बांसपार-माही गांव में पिपरौली सीएचसी रोड पर मिला एक अज्ञात महिला का शव
गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी अंतर्गत बांसपार-माही गांव में पिपरौली सीएचसी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। दोपहर में सड़क किनारे मिले शव की सूचना पर गीडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है और उसने साड़ी पहन रखी थी।