खींवसर: खीवसर मे जलदाय विभाग द्वारा वंचित ढाणियो मे कनेक्शन करवाने की मांग को लेकर टांकला के ग्रामीणो ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
खींवसर उपखंड की ग्राम पंचायत टांकला के कुम्हारो की ढाणियो मे पिछले दिनो जलदाय विभाग द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन मे हुई गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमे ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता से मिलीभगत कर आधा अधूरा कार्य किया तथा जानबूझकर कनेक्शन से वंचित रखा।