जहानाबाद: इंटरमीडिएट परीक्षा में शीतल बनी जिला टॉपर, जहानाबाद का नाम किया रोशन
इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद जहानाबाद के टेहटा स्थित सुखदेव बीघा निवासी मुकेश कुमार गौतम की बेटी शीतल कुमारी जिला टॉपर बनी है। उन्होंने सामाजिक विज्ञान संकाय में 500 अंको में से 454 अंक लाकर यह मुकाम हासिल किया । जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है। शीतल की इस उपलब्धि पर बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है।