जहानाबाद: धनगामा के समीप बिहार फोटोग्राफर्स
एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
जहानाबाद के धनगामा के समीप बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के दर्जनों फोटोग्राफर एवं पत्रकार शामिल हुए। मौजूद लोगों ने कहा की होली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी भाईचारा कायम होता है। लोग पूरे साल के गीले सिकवे भूलतें हैं और होली के रंगों से आपसी रिश्तों के खटासों को मिटाकर भाईचारा के रंगों में रंगते हैं।