मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने हिंगोला-खेरवा सड़क मार्ग पर बाइक को चपेट में लेने वाले वाहन को किया ज़ब्त
मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के हिंगोला खेरवा सड़क मार्ग पर एक बाइक सवार को टक्कर मार फरार हुए वाहन को पुलिस द्वारा धामली रोड से जप्त किया गया, थाना अधिकारी ने बताया कि हादसे में बाइक पर सवार एक महिला एवं एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, पुलिस द्वारा उक्त वाहन को धामली सड़क मार्ग से जप्त कर थाना लाया गया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।