मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में सड़ी गली हालत में मिली युवक की लाश, दो दिन से लापता था युवक
Meerut, Meerut | Jul 30, 2024 गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव सिखेड़ा के जंगल में दो दिन से लापता युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि. युवक की हत्या कर उसकी लाश को जंगल मे फेक दिया गया है।मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।