मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र मे चार बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,अकेले घर मे फंदे पर लटका मिला शव
Meerut, Meerut | Jul 30, 2024 लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू इस्लामनगर मे एक चार बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिवार वालों के अनुसार मृतक की शादी 10 साल पहले हुई थी। और कुछ समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मृतक किराए के मकान में अकेला रहता था।मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया।