मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र में 24 फीट ऊंची कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकराई, दिल्ली के सात कांवड़िए झुलसे
Meerut, Meerut | Jul 30, 2024 मेरठ में इस बार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां 24 फीट ऊंची कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की कांवड़ हाईटेंशन लाईन से टकरा गई। कांवड़ में करंट आने से दिल्ली निवासी सात शिवभक्त बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मेरठ में बागपत फ्लाईओवर पर कावड़ हाई टेंशन लाइन से टकराई सात कांवड़िए झुलसे।