मेरठ: उधार दिए रुपए मांगने पर बड़े भाई ने किया पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला
Meerut, Meerut | Jul 30, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट में पैसों की खातिर बड़ा भाई अपने छोटे भाई की जान का दुश्मन बन गया है। सोमवार देर रात आरोपी बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया आरोपियों के हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।