रामगंजमण्डी: पीपाखेड़ी में कटी गेहूं की फसल में आगजनी, धमकी भरा पत्र मिला, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
रामगंजमंडी उपखंड के पीपाखेड़ी गांव में शनिवार शाम कटी हुई गेहूं की फसल में आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार खेत मालिक कन्हैया लाल मीणा ने फसल काटकर खेत में एक स्थान पर इकट्ठी रखी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात युवक द्वारा उस कटी हुई फसल में आग लगा दी गई। हालांकि आग सीमित हिस्से में ही लगी और समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से उसे बुझा दिया गया।