गुरूर: नई दिल्ली में इंटरव्यू के बाद संजारी बालोद की MLA संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मिली कमान
Gurur, Balod | May 5, 2026 MLA संगीता सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मंगलवार को बस स्टैंड गुरुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के पदाधिकारी, समस्त कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रवासियों ने भी MLA को पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान कर उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया में भी लगातार विधायक संगीता सिन्हा को बधाई देने का सिलसिला जारी है।