रॉबर्ट्सगंज: करमा विकासखंड स्थित बसवा गांव में प्राथमिक विद्यालय जाने वाला रास्ता कीचड़युक्त, बच्चों को हो रही परेशानी
सोनभद्र के करमा विकासखंड स्थित बसवा गांव में प्राथमिक विद्यालय जाने वाला रास्ता इन दिनों बच्चों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कीचड़ से सने इस रास्ते से रोजाना नौनिहालों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।ल,बारिश के बाद रास्ते की हालत इतनी खराब है कि आए दिन बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, बच्चों के कपड़े, कॉपियां और किताबें भी भींग जाते हैं।