टीकमगढ़: ISI कनेक्शन में टीकमगढ़ का युवक गिरफ्तार, दिल्ली में बड़े हमले की साजिश का दावा
दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप में मध्यप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में टीकमगढ़ जिले के नेगुवां निवासी अनमोल राय (24) है।