जैसीनगर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर जैसीनगर शराब दुकान के स्थानांतरण के आदेश जारी
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर जैसीनगर शराब दुकान को स्थानांतरित करने के आदेश शनिवार सुबह 11 बजे जारी किए गए। गोवर्धन मंदिर के पास संचालित दुकान को लेकर नगरवासियों ने लंबे समय से विरोध किया था। निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने दुकान को रहवासी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया