बिहारीगंज: बिहारीगंज पहुंची ‘संविधान बचाओ’ पदयात्रा, कांग्रेस ने किया जनसंवाद
बिहारीगंज पहुंची कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ पदयात्रा। जिला कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा की अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष विशुन देव सिंह ने की। बाजार का भ्रमण करते हुए पदयात्रा ग्वालपाड़ा की ओर रवाना हुई। इस दौरान संविधान, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और किसानों की समस्याओं को लेकर जनसंवाद किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ, कुमार अभिषेक, अनिल बंधु समेत कई मौजूद रहे।