गभाना: गभाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, बड़ा हादसा टला
थाना गभाना क्षेत्र में दिल्ली कानपुर हाइवे पर गांव दौरऊ के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब पांच बजे, दिल्ली निवासी भूरे यादव अपने गांव सिकंद्राराऊ, निहालपुर जा रहे थे। परिवार में भागवत कथा का आयोजन था। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो गभाना क्षेत्र में दौरऊ नहर के पास पहुंची, तभी सड़क पर आए गोवंश को बचाने के प्रयास में कार नहर में पलट गई।