धौलपुर: कन्या कॉलेज धौलपुर की छात्राओं के लिए जरूरी सूचना, दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा कराने की बढ़ी तिथि
राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर में सत्र 2025-26 बीए/बीएससी सेमेस्टर प्रथम के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जुलाई 2025 कर दी गई है। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि जो छात्राएं दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा नहीं करा सकी हैं, वे 16 जुलाई तक महाविद्यालय उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करा कर ई-मित्र पर अपनी फीस जमा सकती हैं।