धौलपुर: हाउसिंग बोर्ड में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी की लाठी-डंडों से की मारपीट
शाम को कुछ दबंग लोगों ने घर में अकेली मौजूद मां बेटी की लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे उनके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। घटना के समय घर के पुरुष काम से बाहर गए हुए थे। वहीं जिस तरह घटना हुई है, उससे कॉलोनी वासियों में काफी रोष है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से मोहित शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने कोतवाली थाना धौलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।