धौलपुर: पुराने अस्पताल के आउटडोर परिसर में शहरवासियों को जल्द मिलेगी पुनः चिकित्सकीय सेवा
हाउसिंग बोर्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द ही पुराने आउटडोर भवन में संचालित किया जाएगा। जिससे स्थानीय शहर वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय सिंह ने शनिवार को सुबह बताया कि गत फरवरी 2024 में जिला अस्पताल को धौलपुर शहर से 6 किलोमीटर दूर पुरानी छावनी के पास शिप्ट कर दिया गया था। जिसके कारण शहर वासियों को भर