धौलपुर: पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की हुई मौत
निहालगंज थाना क्षेत्र सैंपऊ रोड पर स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब करौली जिले के मासलपुर निवासी वर्मा स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस लाइन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश गंभीर रूप से घायल हो गए।