धौलपुर: टैक्सी चालकों ने आरएसी जवानों के खिलाफ एसपी से की शिकायत, ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न व पक्षपात का लगाया आरोप
टैक्सी संचालक और RAC जवानों के बीच बढ़ते तनाव ने एक नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को कई टैक्सी चालकों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने RAC के कुछ जवानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि RAC के जवान अपनी निजी टैक्सियों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए अन्य टैक्सी चालकों को परेशान कर रहे हैं। ज्ञापन में यह भी बताया ग