पांडू: लगातार बारिश से पांडू प्रखंड के तालाब लबालब, किसानों के चेहरे खिले
Pandu, Palamu | Sep 7, 2026 पांडू प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित तो हुआ लेकिन जलस्रोतों में भी पर्याप्त पानी पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण पांडू प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित तालाब, पोखर और अन्य जलाशय लबालब भर गए हैं। कई तालाबों में पानी निर्धारित स्तर के करीब पहुंच गया है।