बजाग: चकमी गांव के पास सोनतीरथ नदी उफान पर, गोपालपुर मार्ग बाधित; दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
Bajag, Dindori | Aug 23, 2026 डिंडौरी जिले के चकमी गांव के पास सोनतीरथ नदी बारिश के चलते उफान पर आ गई और गोपालपुर मार्ग बाधित हो गया । दरअसल रविवार सुबह 11:30 बजे से भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते नदी का पुल पानी में डूब गया और यातायात बाधित हो गया जिसके चलते गोपालपुर सहित दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया फिलहाल ग्रामीण बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं ।