#भरतपुर। आगामी चुनावों की तैयारियों को परखने के लिए जिला कलेक्टर कमर चौधरी और पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने रविवार को उच्चैन कस्बे का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतगणना केंद्र व स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां तैनात अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय और पीएम श्री शहीद रामबाबू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का रुख किया। जिला कलेक्टर ने केंद्र पर पेयजल, छाया व सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को कोई असुविधा न हो और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्बाध संपन्न कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सुरेश हरसोलिया, एएसपी सुरेश कुमार और थाना अधिकारी राजबीर सिंह समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।