#भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सारस चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यापारी की मौ*त हो गई। जानकारी के अनुसार, कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश ड्राईक्लीन की दुकान पर जा रहे थे, तभी रोड क्रॉस करते समय सरियों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर ओमप्रकाश को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उनका शव क्षत-विक्षत हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रेलर को रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पहियों व सड़क पर फैले शव के टुकड़ों को पॉलीथिन में समेटकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। हादसे के चलते हाईवे पर लगे लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कराया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।