#स्टंट_और_फिर_माफी..
भरतपुर। डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान थार गाड़ी की छत पर चढ़कर स्टंट और डांस करने वाले 3 स्टंटबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकरम, शहीद और हसीन के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ पुलिस ने 170 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे अपनी इस हरकत के लिए पुलिस प्रशासन और जनता से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।