जहानाबाद: पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, युवक घायल, मोबाइल चोरों की करतूत!
पटना-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे पटना जिले के नारखोटी गांव निवासी मुन्ना कुमार पत्थरबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक खिड़की वाली सीट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था, तभी शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंका जो उसके सिर पर जा लगा। घटना में युवक के माथे पर गहरी चोट आई और काफी खून बहने लगा। यात्रियों ने गमछा बांधकर प्राथमिक सहायता दी।