Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
usr63562552
जमानिया में खुला English Speaking Institute AI + English Speaking Course, कम फीस में।@idtvnews
Buxar, Buxar
| Oct 4, 2026
#education
#national
MORE NEWS
शांति समिति की बैठक से निकले पूजा समिति के सदस्यों ने कहा प्रशासन सम्मान के साथ कराए माता का विसर्जन, फिसलन से बचने के लिए कराई जाए ईंट सोलिंग ..
Buxar, Buxar | Oct 8, 2026
3 हजार की किस्त में हाथ आएगा Vivo V80! 7,200 एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरे ने मचाई हलचल! वीवो का नया V80 स्मार्टफोन बक्सर में चर्चा में है. 50 एमपी कैमरा, 7,200 एमएएच की दमदार बैटरी, 144 हर्ट्ज डिस्प्ले और 90 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ फोन की एंट्री होने जा रही है. पायल कम्युनिकेशन के संचालक धन्नू के मुताबिक, बजाज कार्ड पर 0 डाउन पेमेंट और 20 महीने की आसान किस्त की सुविधा भी उपलब्ध है. 2 हजार की प्री-बुकिंग पर हेयर ड्रायर और होम थिएटर गिफ्ट का ऑफर भी बताया गया है. 📍 बक्सर में पायल कम्युनिकेशन पर जानकारी उपलब्ध. #VivoV80 #Vivo #VivoIndia #VivoVSeries #Smartphone NewPhone VivoPhone Buxar BuxarNews BuxarTopNews TechNews MobileOffer SmartphoneOffer Trending ViralReel ReelsIndia InstagramReels ViralVideo
Buxar, Buxar | Oct 8, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अक्टूबर 2026 कृषि एवं कृषि संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स तथा कृषि एवं कृषि संबद्ध विभागों—सहकारिता, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के कृषकों को सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराने के संबंध में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि FSAS App के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। कृषकों को QR कोड के माध्यम से उचित मूल्य पर उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उर्वरक नमूना संग्रह की समीक्षा के क्रम में जैव उर्वरक के नमूना संग्रह की उपलब्धि शून्य पाए जाने पर सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण; सहायक निदेशक (रसायन) तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बक्सर/डुमराँव को निर्देश दिया गया कि दो दिनों के अंदर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नमूना संग्रह कर प्रयोगशाला में भेजना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं कृषि समन्वयकों को शत-प्रतिशत e-KYC सत्यापन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता को अकार्यरत नलकूपों की स्थिति एवं उनके अकार्यरत रहने के कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, लघु सिंचाई विभाग के उद्वह सिंचाई योजना की कार्य प्रगति मात्र 4.8 प्रतिशत पाए जाने पर इसे असंतोषजनक मानते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिले में टमाटर, आलू, प्याज एवं मौसमी फलों के उत्पादन वाले प्रखंडों को चिह्नित कर वहां छोटी प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के कृषकों को समूह के रूप में टमाटर, आलू एवं प्याज के उत्पादन से जोड़ते हुए सभी कृषकों को किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि सामूहिक रूप से थोक खरीद एवं बिक्री के माध्यम से कृषकों को बेहतर मूल्य एवं अधिक लाभ प्राप्त हो सके। जिला पदाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर कृषि उपज के मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके तहत टमाटर से केचप, सॉस, सूखा पाउडर एवं प्यूरी, आलू से चिप्स एवं नमकीन तथा प्याज को सुखाकर प्याज पाउडर तैयार करने की संभावनाओं पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि टमाटर, आलू एवं प्याज उत्पादक प्रखंडों में कृषकों के क्लस्टर तैयार कराएं, ताकि इन फसलों पर आधारित प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा सके। सोन नहर प्रमंडल, बक्सर द्वारा जगदीशपुर राजवाहा की सफाई से संबंधित वस्तुस्थिति की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराने तथा कार्यपालक अभियंता, विक्रमगंज द्वारा डुमराँव लाइन में अपेक्षाकृत कम मात्रा में पानी उपलब्ध कराए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया। उप परियोजना निदेशक, आत्मा को निर्देश दिया गया कि कृषकों को नवाचार आधारित कृषि पद्धतियों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नवाचार करने वाले कृषकों के खेतों का भ्रमण कराया जाए। भ्रमण के दौरान संबंधित कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि पद्धति, उसकी तकनीकी प्रक्रिया एवं उससे प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी अन्य कृषकों को दी जाए। साथ ही राज्य के बाहर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कृषकों को अपने खेतों पर प्रशिक्षण में सीखी गई नवाचार आधारित कृषि पद्धतियों को अपनाने एवं अन्य कृषकों को भी प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। अंत में जिला पदाधिकारी ने कृषि एवं कृषि संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों को विगत बैठकों में दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Police Department of Agriculture, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 8, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अक्टूबर 2026 राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा बिहार के सभी जिलों में 'एमएसएमई केंद्र' का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सम्मलित हुई। यह केंद्र जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए एक ही छत के नीचे (सिंगल विंडो) सभी प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है। एमएसएमई केंद्र की मुख्य सेवाएं एवं सुविधाएं उद्यम पंजीकरण: नए एवं मौजूदा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर त्वरित एवं निःशुल्क उद्यम पंजीकरण की सुविधा। जेड प्रमाणन: स्थानीय निर्माण इकाइयों को 'ज़ीरो डिफ़ेक्ट, ज़ीरो इफ़ेक्ट' (गुणवत्ता एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादन) प्रमाणन प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन, जिससे सरकारी सब्सिडी और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता का लाभ मिल सके। बैंक लिंकेज एवं वित्तीय सहायता: PMEGP, PMFME, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसी योजनाओं के तहत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने से लेकर बैंक ऋण स्वीकृति तक की संपूर्ण प्रक्रिया में सहायता। समग्र एमएसएमई कार्यः एक जिला एक उत्पाद, क्लस्टर विकास, जेम पोर्टल ऑनबोर्डिंग, निर्यात प्रोत्साहन और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था। 'एमएसएमई मित्रों' की नियुक्ति और भूमिका: उद्यमियों को धरातल पर व्यक्तिगत और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए उद्योग विभाग द्वारा प्रशिक्षित 'एमएसएमई मित्रों' की तैनाती की गई है। हैंडहोल्डिंग सपोर्ट: एमएसएमई मित्र नए उद्यमियों, महिला उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों को योजना चयन, कागजी कार्रवाई से लेकर ऑनलाइन आवेदन भरने तक पूर्ण मार्गदर्शन देंगे। सुगम समन्वयः ये प्रतिनिधि वित्तीय संस्थानों (बैंकों), सरकारी विभागों और उद्यमियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे ताकि प्रक्रियात्मक देरी और रुकावटों को समय पर दूर किया जा सके। जिले के औद्योगिक विकास में महत्व: बक्सर जिला सहित राज्य के सभी जिलों में इन केंद्रों की स्थापना से नए उद्यमियों के लिए सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण का लाभ प्राप्त करना अत्यंत सरल हो जाएगा। यह पहल जिला स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने, स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मील का पत्थर साबित होगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Industries Department, Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #bihar #buxar #samrat4bjp #CMSamrat #CMOBihar
Buxar, Bihar | Oct 8, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अक्टूबर 2026 प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, 28 स्वर्ण सहित कुल 80 पदक प्राप्त कर लहराया परचम फुटबॉल, हॉकी एवं कबड्डी में पटना की टीमों को पराजित कर बक्सर की टीमों ने हासिल किया विजेता का खिताब पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में बक्सर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमंडल स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। बक्सर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में तीसरे दिन तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 80 पदक, जिसमें 28 स्वर्ण, 32 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल हैं, प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी छात्र-छात्राओं में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना तथा राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में बक्सर जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराते हुए विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। बक्सर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता में हॉकी अंडर-14 बालक वर्ग में बक्सर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं हॉकी अंडर-19 बालिका वर्ग में भी बक्सर की टीम विजेता रही। फुटबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं फुटबॉल अंडर-17 बालक वर्ग में बक्सर की टीम उप विजेता रही। कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग में बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग में बक्सर की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार वॉलीबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में भी बक्सर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत खेल विधाओं में भी शानदार उपलब्धि व्यक्तिगत खेल विधाओं में भी बक्सर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स के बालक एवं बालिका वर्ग में बक्सर के खिलाड़ियों ने 06 स्वर्ण, 04 रजत एवं 09 कांस्य पदक प्राप्त किए। बैडमिंटन में 01 रजत पदक तथा भारोत्तोलन में 01 स्वर्ण एवं 02 रजत पदक प्राप्त हुए। बास्केटबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में बक्सर की टीम ने रजत पदक हासिल किया। कुश्ती में बक्सर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 06 स्वर्ण, 06 रजत एवं 05 कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं जूडो में खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ताइक्वांडो के बालक एवं बालिका वर्ग में बक्सर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 06 स्वर्ण, 04 रजत एवं 03 कांस्य पदक हासिल किए। वहीं वुशु बालिका वर्ग में बक्सर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस प्रकार बक्सर जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 32 रजत एवं 20 कांस्य सहित कुल 80 पदक प्राप्त कर प्रमंडल स्तर पर बक्सर का परचम लहराया। बक्सर के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा सभी विजेता एवं पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों तथा संबंधित खेल पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बक्सर जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कुशल खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं निरंतर अभ्यास से जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बक्सर एवं बिहार का नाम रोशन करेंगे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर Bihar State Sports Authority - BSSA #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 8, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में Project Monitoring Group के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में भारत सरकार के Project Monitoring Group (PMG) के पदाधिकारी श्री श्वेतांक सिन्हा एवं श्री अनुराग त्रिपाठी के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष मे की गई। बैठक में बक्सर जिला अंतर्गत Project Monitoring Group से संबंधित महत्वपूर्ण एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति एवं विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रस्तावित बक्सर–भागलपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। परियोजना के क्रियान्वयन में आने वाली संभावित चुनौतियों, आवश्यक समन्वय तथा संबंधित प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, निर्माणाधीन 3-लेन गंगा पुल के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 8, 2026
गाजीपुर के निवर्तमान SP डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई | पुलिस लाइन में हुआ विदाई समारोह।
Buxar, Buxar | Oct 8, 2026
अग्निशमन कार्यालय से संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी हेतु:- जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 8, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी हेतु @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Social Welfare Department, Government of Bihar #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 8, 2026