हमीरपुर: कुरारा के भटपुरा जलाला निवासी युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मारकर घायल करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
कुरारा थाना के भटपुरा जलाला गांव निवासी युवक की बाइक में पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।