मनसाही: चितौरिया पंचायत भवन में आयोजित राजस्व महा-अभियान शिविर का ज़िला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने किया निरीक्षण
रविवार की दोपहर लगभग 02 बजे जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा राजस्व महाअभियान में पंचायत भवन चितौरिया पहुंचकर राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। इस मौके पर श्री मीना ने किसानों से अपील किया कि सभी किसान जिसकी जमीन में किसी प्रकार का दिक्कत हो, वे किसान अपना जमीन का परिमार्जन करावे एवं बटवारानामा कराकर जमीन अपने नाम करवा सकते हैं।