भरथना: बकेवर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, छह चोरों को किया गिरफ्तार
बकेवर और चकरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार पीली धातु की अंगूठियां, लॉकेट व मोती की माला, पायल, दो करधनी, की-पैड मोबाइल, इनवर्टर और 3200 रुपये बरामद किए हैं।