बड़वारा: विलायतकला ग्राम में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली के दूसरे दिन का 'देवारी पर्व
Badwara, Katni | Nov 9, 2026 कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत गुलायद कला ग्राम में दीपावली के ठीक दूसरे दिन मनाए जाने वाला पारंपरिक 'देवारी पर्व' (गोवर्धन पूजा/अड़हुल उत्सव) अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर अहीर समाज के लोगों ने अपनी प्राचीन लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।