संडीला: संडीला बायपास निर्माण में देरी पर उठे सवाल, भाजपा नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sandila, Hardoi | Jun 16, 2026 संडीला बायपास निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोनी ने उप जिलाधिकारी संडीला को ज्ञापन सौंपकर बायपास निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहा निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।